भागलपुर, नवम्बर 21 -- हिन्दुस्तान असर भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को पंगु बना रहे अतिक्रमण और जाम की समस्या पर हिन्दुस्तान अखबार द्वारा पिछले दो दिनों से लगातार चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर हुआ है। अखबार द्वारा शहर के मुख्य चौक-चौराहों और सड़कों के फ्लैंक पर अवैध कब्जे की सचित्र खबरें प्रकाशित करने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। खबरों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त शुभम कुमार ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से कड़े आदेश जारी किए हैं। हिन्दुस्तान ने अपनी खबरों में प्रमुखता से प्रकाशित की थी कि किस तरह महत्वपूर्ण स्थलों पर ठेला, खोमचा, फल, सब्जी और मीट-मछली की दुकानों ने सड़कों को संकरा कर दिया है, जिससे आम लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर आयुक्त ने अतिक्रमण शाखा के कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.