अतिक्रमण के आगे बेबस सिस्टम, जाम में फंसी एम्बुलेंस और तमाम वाहन
संभल, मई 30 -- शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और उससे लगने वाले जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि शनिवार दोपहर जिला अस्पताल के बाहर लगे जाम में एक एम्बुलेंस तक फंस गई, जबकि मरीजों और तीमारदारों समेत तमाम लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे बड़ी बात यह है कि जिम्मेदार विभाग समस्या से अनजान बना हुआ है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण से पहले 23 मई को अधिकारियों ने अभियान चलाकर सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया था। उस दौरान लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब शहर को जाम से राहत मिलेगी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से दुकानों का सामान और ठेले सड़क पर सज गए। नतीजा यह हुआ कि सड़कें सिकुड़ गईं और वाहन रेंगने को मजबूर हो गए।
जाम की गंभीर स्थिति शनिवार दोपहर जिला अस्पताल के बाहर जाम की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रही। एम्बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.