सासाराम, दिसम्बर 16 -- नोखा, एक संवाददाता। बस स्टैंड के समीप जिला परिषद की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की सुगबुगाहट शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मचा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने मंगलवार शाम काली मंदिर धर्मशाला में बैठक कर रणनीति बनायी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यवसायी संघ अध्यक्ष विजय सेठ ने कहा कि गरीबों का बसेरा उजाड़ने से पूर्व पक्का घर और चहारदीवारी को तोड़ा जाए। मौके पर विनोद शर्मा, सिकंदर कुमार, जैनुल अंसारी, सुनील यादव, पिंटू कुमार, अभय गोस्वामी, यमुना साह, शिवजी तुरहा, जीतेंद्र कुमार, पप्पू कुमार गुप्ता, रंजन कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.