अतिक्रमण की जांच को पहुंची डीसी की टीम, दुकानदारों से पूछताछ
गिरडीह, मई 9 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम शनिवार को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल झारखंडधाम पहुंची। जहां मंदिर एवं मेला परिसर में कथित अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। टीम के पहुंचते ही पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई और दुकानदारों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जांच टीम में एसी विजय कुमार बिरुआ, एलआरडीसी सुनील कुमार प्रजापति तथा जमुआ अंचलाधिकारी नरेश वर्मा शामिल थे। अधिकारियों का काफिला पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के साथ झारखंडधाम पहुंचा। जहां मंदिर परिसर के चारों ओर बनी दुकानों, अस्थायी संरचनाओं और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों से एक-एक कर पूछताछ करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। उनसे पूछा गया कि वे कब से दुकान चला रहे हैं, क्या उन्हें अतिक्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.