बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुख्यालय का प्रमुख चौराहा कंपनीबाग के चारो तरफ से अतिक्रमण का शिकार है। अधिकारियों के आवास की तरफ सब्जी मंडी के आढ़तियों का अवैध कब्जा है तो तहसील की तरफ की सड़क अतिक्रमण की शिकार है। इसी सड़क पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की प्रस्तावित भूमि है। वह भी अतिक्रमण की शिकार है। इस संबंध में अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने डीएम को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने को कहा है। डीएम को लिखे पत्र में अध्यक्ष/न्यायाधीश अमरजीत वर्मा ने कहा कि कम्पनीबाग चौराहे पर जिला उपभोक्ता आयोग बस्ती का भूखण्ड परिसर स्थित है। यह भूमि न्यायालय जिला उपभोक्ता आयोग बस्ती के भवन निर्माण के लिए आवंटित है। इस भूखंड पर चारो तरफ बाउंड्रीवाल का निर्माण है। इस जमीन पर अध्यक्ष/न्यायमूर्ति राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.