मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बरियारपुर बाजार इन दिनों गंभीर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि, यहां फुटपाथ के साथ-साथ सड़कों पर भी खुलेआम बाजार लगाया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। खासकर बरियारपुर चौक के आसपास का क्षेत्र अतिक्रमण का मुख्य केंद्र बन गया है, जहां प्रतिदिन घंटों वाहनों का जाम लगना आम बात हो गई है। हाट के दिन तो यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बरियारपुर बाजार आए मुरारी कुमार, मनोज मंडल, अभिराम सिंह एवं नवनीत कौशिक सहित कई लोगों ने बताया कि, यहां अतिक्रमण स्थाई बन चुका है और सुबह से लेकर शाम तक किसी-न-किसी समय जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि, पहले जहां स्थिति अधिक गंभीर थी, वहीं वर्तमान में बादशाही पुल के बन जाने से इसमें थोड़ा सुधार आया है। हालांकि, अभी भी कई बार जाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.