सुल्तानपुर, मार्च 8 -- पाराबाजार, संवाददाता। पारा चौराहे के बीच पर दुकान व होर्डिंग पोस्टर लगाकर अतिक्रमण किया गया है और ई-रिक्शा का कोई निश्चित स्टैंड न होने से चौराहे पर ही जाम लगाए रहते हैं। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा चौराहे के बीच में विधायक निधि से हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। इसके सपोर्ट से लोगों के द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर लगा कर अतिक्रमण किया गया है। उसी के बगल दुकान लगाकर और समस्या बढ़ा दी गई है। बड़े वाहनों को घूमने में समस्या होती है और दूसरी तरफ कौन सा वाहन आ रहा है वह दिखाई नहीं पड़ता। जिससे वाहन चालक व राहगीर आनियंत्रित होकर दुर्घटना के चपेट में आ जाते हैं।ई - रिक्शा चालक हमेशा चौराहे पर सवारी लेने के लिए टैक्सी स्टैंड बनाये रहते हैं इनका कोई निश्चित स्थान न सुनिश्चित होने के कारण राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.