गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले महामना मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामने नगर निगम द्वारा हटाए गए अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। सैलून संचालित करने वाले प्रवीर पांडेय का आरोप है कि नगर निगम ने सिर्फ तीन दुकानों के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जबकि 500 मीटर दायरे से इससे अधिक अतिक्रमण को छुआ तक नहीं गया। नगर निगम की टीम ने पहले से नोटिस दिया होता तो दुकानदार खुद अतिक्रमण हटा लेते। इससे हजारों रुपये का नुकसान नहीं होता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...