अल्मोड़ा, मई 5 -- अल्मोड़ा। कब्रिस्तान के पास अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद रविवार को संगठनों से जुड़े कुछ लोग हल्द्वानी से मौका मुआयने को निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें क्वारब के पास ही रोक लिया। करीब 25-30 लोगों को हिरासत में लेकर रानीखेत कोतवाली भेजा गया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी का 151 के तहत चालान काटा है। प्रशासन के मुताबिक करबला क्षेत्र में एक व्यक्ति की ओर से कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण किया गया था। लोगों की ओर से इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। प्रशासन ने मामले की जांच की तो अवैध निर्माण पाया गया। नोटिस जारी होने के बाद निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विधि-विरुद्ध स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। वहीं, रविवार को संगठनों से जुड़े 25 से 30 लोग हल्द्वानी सहित अन्य स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.