मिर्जापुर, जून 26 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिकठा गांव में अतिक्रमण का विरोध करने पर मनबढ़ों ने युवक पर बीती रात राड और सरिया से हमला कर दिया। पड़ोसियों के पहुंचने पर मनबढ़ भाग निकले। परिजनों ने जख्मी युवक का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गाँव निवासी रमिता देवी पत्नी शीतला बिंद ने बताया कि दो दिन पूर्व मनबढ़ रास्ते पर अतिक्रमण कर रहे थे। जिसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीते 21 जून को पड़ोसी अंशिका देवी, प्रयागराज के घूरपुर के कांटी गाँव निवासी रामबाबू, अनिल कुमार, कुशहां गाँव निवासी रवि कुमार के खिलाफ जान से मारने की धमकी व मारपीट का मामला दर्ज कराया। उसके बाद मनबढ़ दोबारा मारने पीटने की धमकी देने लगे। बीती रा...