कटिहार, मई 4 -- कटिहार महापौर ऊषा देवी अग्रवाल के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 17 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया। जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण करने वाले पर कार्रवाई होगी एवं अन्य मामलों से संबंधित मामले आए। महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की गई। यह भी पढ़ें- डीएम ने आठ फरियादियों की सुनीं शिकायतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.