लातेहार, जनवरी 7 -- लातेहार, प्रतिनिध। जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन स्थित डुरूआ क्षेत्र में ब्धवार को नगर पंचायत के लातेहार के सड़क व सार्वजनिक स्थलों का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे अतिक्रमण कर बेच रहे ठेला, सब्जी इत्यादि को सड़क के किनारे से हटाया गया तथा निर्देश दिया गया कि भविष्य में सड़क के किनारे सब्जी ठेला न लगाये। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी ताकि सड़क से होने वाली दुर्घटना एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.