देवरिया, जून 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। कोतवाली समेत कई थानों के सामने सड़कों पर अतिक्रमण कर पकड़ी गई गाडि़यां खड़ी हो रहीं हैं। उसके अलावा अन्य वाहन भी सड़क पर लोगों द्वारा खड़े कर दिए जा रहे हैं, जिससे आए दिन कोतवाली व अन्य थानों के सामने जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसमें वाहन काफी देर तक जाम में फंसे जा रहे हैं। वहीं कई थानों पर तो आने वाले फरियादी भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर दे रहे हैं, लेकिन उस संबंधित थानों के पुलिस की नजर नही पड़ रही है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रहा है। शहर व कस्बों से अतिक्रमण हटाने वाली पुलिस अपने ही थाने के आगे से अतिक्रमण हटाने में विफल साबित हो रही है। कोतवाली समेत जिले के कई ऐसे थाने हैं, जहां थाने के मुख्य गेट पर ही सड़क के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। जिससे ...