सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- सीतामढ़ी। शहर में अतिक्रमण, गंदगी, पॉलिथीन के उपयोग और सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चले इस विशेष अभियान में निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने, स्वच्छता बनाए रखने और प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने को लेकर लोगों को सख्त चेतावनी दी। नगर निगम के नोडल अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम कार्यालय से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौक, मेहसौल चौक, गांधी चौक और थाना रोड होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण, खुले में कचरा फेंकने और पॉलिथीन का उपयोग करने वालों को चिन्हित किया गया। अभियान के दौरान निगम कर्मियों ने माइकिंग कर लोगों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने, यत्र-तत्र कचरा ...