अतिक्रमण करने वाले 30 व्यापारियों को नोटिस
सुल्तानपुर, जून 6 -- कूरेभार, संवाददाता। कस्बे के प्रमुख चौराहे पर बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए कूरेभार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पटरी, गुमटी और ठेला दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले करीब 30 दुकानदारों का चालान किया गया। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द चौराहे और सड़क किनारे से अपनी दुकानें हटा लें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने बताया कि चौराहे पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही थी। लोगों की शिकायतों और सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.