अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से वसूले 50 हजार जुर्माना
भागलपुर, जून 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। निगम के शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि एक ही जगह पर बार-बार अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत टीम ने स्टेशन चौक, लोहिया पुल, वेरायटी चौक सहित अन्य प्रमुख इलाकों का दौरा किया और दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ खाली रखने के लिए माइकिंग के जरिए जागरूक भी किया। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.