चम्पावत, मई 30 -- योगेश जोशी, चम्पावत। नगर पालिका ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने पर चार लोगों के चालान किए गए। पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को टीम ने पालिका क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों ने सड़क किनारे निर्माण डाली थी। जिस पर चारों भवन स्वामियों का चालान कर 1200 रुपये का चालान किया गया। टीम ने फुटपाथ व अन्य जगहों पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...