अतिक्रमण और पॉलिथिन के प्रयोग पर सात चालान किए
चम्पावत, जून 25 -- सतीश जोशी, चम्पावत। नगर पालिका ने अतिक्रमण और पॉलीथिन का प्रयोग करने पर सात लोगों के चालान किए हैं। सातों लोगों पर 1300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। चम्पावत में गुरुवार को पालिका की टीम ने औचक निरीक्षण किया। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान भगवान सिंह, मनोज, जगदीश चंद्र सहित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। टीम ने व्यापारियों और लोगों से अतिक्रमण और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। ऐसा नहीं किए जाने पर टीम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। औचक निरीक्षण में सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान, प्रकाश गिरि, पवन पांडेय तथा सूरज पुनेठा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण और पॉलिथिन के प्रयोग पर सात चालान किए यह भी पढ़ें- पालिका ने सड़क किनारे से कब्जे हटाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.