अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या। दिनों-दिन आबादी और संसाधनों में तेजी से विकास हो रहा है लेकिन उसके सापेक्ष शहर का विस्तार नहीं हो पाया। आवश्यकता के अनुरूप न तो बाजार का क्षेत्र ज्यादा बढ़ पाया और न ही सड़कें हीं उसके सापेक्ष चौड़ी हो पाई। आवागमन बढ़ा है और निजी वाहनों के इस्तेमाल की प्रवृत्ति बढ़ने के साथ शहर की जनता कम वाहनों की भीड़ से ज्यादा कराह रही है। प्रमुख चौक-चौराहे से लेकर प्रमुख व्यावसायिक और धार्मिक क्षेत्र अतिक्रमण और जाम की समस्या से ग्रस्त हैं। गुरुवार को रीडगंज क्षेत्र में देवकाली मैदान में लगने वाली साप्ताहिक बाजार के लिए अभी तक स्थान नहीं तय हो पाया,जिसके कारण अस्थायी रूप से आवागमन रोकना पड़ता है। हिन्दुस्तान ने समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अभियान भी चले और लगातार चल भी रहा है, मगर समस्या के निदान के लिए अभी स्थायी उपाय...