रांची, अप्रैल 27 -- रांची, संवाददाता। कचहरी रोड और रातू रोड फ्लाईओवर के आसपास अतिक्रमण और यातायात कुव्यवस्था के खिलाफ रांची जिला बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने सोमवार को रांची के उपायुक्त को एक पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। कहा कि समाधान नहीं होने पर अंदोलन होगा। पत्र में बार एसोसिएशन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि रातू रोड फ्लाईओवर का हिस्सा जाकिर हुसैन पार्क के समीप उतरता है, वहां से लेकर कचहरी चौक तक की सड़कें गंभीर अव्यवस्था की शिकार हैं। प्रतिदिन सुबह यहां नारियल और अन्य थोक सामानों की अवैध मंडी सजती है, जिससे पूरा क्षेत्र एक अनौपचारिक मंडी बन चुका है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पूरी तरह अवरुद्ध है, जिसके कारण अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और आम नागरिक...