गया, जुलाई 9 -- गया जी की आस्था और धार्मिक पहचान मानी जाने वाली मोक्षदायिनी फल्गु नदी इन दिनों अतिक्रमण और भीषण प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही है। शहर के विभिन्न इलाकों से निकलने वाले नालों का गंदा पानी बिना किसी शोधन के सीधे नदी में गिराया जा रहा है। इसके कारण नदी का पानी कई स्थानों पर काला और बदबूदार हो गया है। गंगा महल, किरानी घाट और पंचायती अखाड़ा क्षेत्र के समीप स्थिति सबसे अधिक गंभीर है, जहां नदी का स्वरूप किसी बड़े नाले जैसा दिखाई देने लगा है। कीचड़, जलकुंभी और कचरे की मोटी परत ने नदी की स्वच्छता और प्राकृतिक प्रवाह को प्रभावित कर दिया है। अतिक्रमण और अवैध निर्माण से सिकुड़ रहा नदी का दायरा यह भी पढ़ें- Ara News: नदियों का अतिक्रमण कर खेत-खलिहान के साथ मकान और दुकान का निर्माणफल्गु नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमण फल्गु नदी के दोनों ...