अतिक्रमण और गंदगी फैलाने पर 40 दुकानदारों का चालान
मऊ, अगस्त 17 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत वलीदपुर के छोटी बाजार समेत कई जगहों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और नालियों पर अतिक्रमण करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 40 दुकानदारों का चालान काटा। कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और गंदगी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी व्यापारियों से निर्धारित सीमा के भीतर दुकान लगाने और कूड़ा डस्टबिन में डालने के लिये कहा। साथ ही चेताया कि नियम का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ जुर्माना के साथ 15 दिन की जेल भी हो सकती है। पुलिस की टीम ने मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.