अतिक्रमण और गंदगी पर 2500 रुपये का चालान
नैनीताल, मई 31 -- नैनीताल। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रविवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने खुद कार्रवाई की। मल्लीताल क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण, गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई। जतिन का 1000 और मोहित बिष्ट का 500 का चालान कर कुल 2500 का राजस्व वसूला। उन्होंने सभी से शहर को स्वच्छ बनाए रखने को नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई को चेताया। इस दौरान सफाई निरीक्षक आकाश कुमार, हिमांशु चंद्रा, कपिल आदि रहे। यह भी पढ़ें- मांस की दुकानों में गंदगी पर तीन दुकानदारों का चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.