हापुड़, अप्रैल 11 -- नगर में बढ़ते अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रेलवे रोड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर यदि दिन या रात के समय किसी भी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण करने या कूड़ा फेंकने की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर में स्वच्छता और सुचारू व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई स्थानों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि लोग सड़क किनारे अवैध रूप से सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं और कूड़ा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं, जिससे आमजन को ...