भभुआ, मई 31 -- पेज चार की खबर अतिक्रमण और अव्यवस्था से शहर की सड़कों पर हर दिन जाम नगर परिषद ने लगाए वेंडिंग जोन का बोर्ड, लेकिन सड़क किनारे सज रहीं दुकानें और ठेले; राहगीर व वाहन चालक परेशान पटेल चौक से कलेक्ट्रेट रोड तक रेंगते वाहन, कार्रवाई के अभाव में बढ़ रही समस्या भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नो वेंडिंग जोन और नो पार्किंग के बोर्ड तो लगा दिए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

अतिक्रमण की समस्या हर सुबह होते ही सड़क किनारे ठेले और अस्थायी दुकानें सज जाती हैं। नतीजतन शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के पटेल चौक, जयप्रकाश चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, बिजली कॉलोनी, एकता...