बलरामपुर, मार्च 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर फुटपाथ लगभग गायब हो चुके हैं और सड़कों पर वाहनों की कतारें लगने से लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जहां पैदल चलने की जगह होनी चाहिए, वहां दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े दिखाई देते हैं। बलरामपुर नगर के गोंडा, बहराइच, तुलसीपुर और उतरौला मार्ग पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वीर विनय चौराहा, तहसील मार्ग, झारखंडी मंदिर मार्ग और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों के सामने वाहन खड़ा कर देने से राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वीर विनय चौराहा से बहराइच मार्ग पर बैंकों के सामने वाहन खड़े कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.