अतिक्रमण अभियान में 255 दुकानों पर कार्रवाई, वसूला 72 हजार 340 जुर्माना
उरई, मई 17 -- जालौन। संवाददाता नगर में लगातार लग रहे जाम और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के नेतृत्व में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने दो दिनों में 255 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 72340 रुपये का जुर्माना वसूला। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दुकानदार स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा रहे है। वहीं आम लोगों को लंबे समय बाद जाम से राहत मिलती नजर आई।नगर के बिजलीघर के आसपास, फुटकर सब्जी मंडी, झंडा चौराहा, बस स्टैंड और प्रमुख बाजार में स्थायी दुकानदारों के साथ-साथ ठेला व ठिलिया संचालकों द्वारा फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया गया था। दुकानों का सामान सड़क तक फैल जाने और रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों के बीच सड़क पर निकलने के लिए कम ही जगह बचती थी। जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.