भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सोमवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत नगर निगम चौक से की गई, जिसके बाद जीरोमाइल चौक, तिलकामांझी चौक, घंटाघर चौक, पटल बाबू रोड और स्टेशन चौक समेत आदमपुर तक मुख्य सड़कों व फुटपाथों की सफाई कराई गई। अभियान के दौरान सड़क जाम करने वाले अतिक्रमणकारियों से कुल 13.4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुविधा के लिए यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...