हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान दो गाड़ी सामान जब्त किया गया। बाजार में अतिक्रमण के कारण लगातार हो रही दिक्कत की शिकायतें मिलने पर नगर निगम ने अभियान चलाया। इसके लिए बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान सड़क पर दुकान सजाने पर सामान जब्त किया गया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान ईश्वरी पंत, अमोल असवाल, चतर सिंह सहित निगम के कार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...