अतिक्रमण अभियान चलाया, 46 दुकानदारों को नोटिस
मेरठ, मई 11 -- शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रविवार को देहलीगेट क्षेत्र में प्रशासन ने अभियान चलाया। पुलिस, नगर निगम और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने केसरगंज से घंटाघर तक सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जों को हटाया। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण करते हुए सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे, टीनशेड और फुटपाथ घेरकर किए गए कब्जों को हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात बाधित करने वाले करीब 46 दुकानदारों को नोटिस जारी किए। यह भी पढ़ें- शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान एसपी ट्रैफिक ने बताया कि कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.