बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते भारी जाम लग गया। अभियान के दौरान शहर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की सड़के अतिक्रमण के कारण काफी संकरी हो गई है। दिन निकलने के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर दुकानदार अपनी दुकाने सजा लेते हैं। जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर में खैराती चौक, नेहरू चौक, बड़ा बाजार में दिनभर जाम लगा रहा। इस दौरान कई दोपहिया वाहन जाम में फंसे रहे। पैदल राहगीरों को भी जाम का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.