बक्सर, फरवरी 19 -- इटाढ़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरहना गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करना महंगा पड़ा। प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमणमुक्त कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहना गांव के सड़क किनारे सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर लोक शिकायत निवारण में परिवाद दायर किया था। मामले की सुनवाई व जांच के बाद अतिक्रमण हटाने का आदेश सीओ को दिया गया था। आदेश के आलोक में सीओ संतोष कुमार प्रीतम ने पुलिसबल के सहयोग से अभियान चलाया। वहीं सीओ ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.