अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई, साफ-सफाई पर ध्यान
कटिहार, मई 11 -- कटिहार। वरीय संवाददाता नगर निगम की महापौर ऊषा देवी अग्रवाल के द्वारा आयोजित जनता दरबार में सोमवार को 46 फरियादियों ने अपनी समस्या से महापौर को अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से अतिक्रमण और नालों की सफाई थी। फरियादियों ने कहा कि अतिक्रमणकारियों की वजह से आए दिन परेशानी होती है। साथ ही कई जगहों पर नाला निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर संज्ञान लेते हुए महापौर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्याओं का निदान होगा।महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया। जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.