अररिया, अप्रैल 5 -- भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण में प्रशासनिक करवाई में पांच एकड़ 44 डिसमिल जमीन को अतिक्रमणमुक्त किया गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ अतिक्रमणकारियों ने आगजनी करते हुए पत्थर बाजी शुरू कर दिया जिस पर प्रशासन ने हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। बताया जाता है कि भरगामा प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण में 5 एकड़ 44 डिसमिल जमीन पर महादलित परिवारों ने अवैध रूप से कब्जा करते हुए भूस्वामी को बेदखल कर दिया था। अपने कब्जे की जमीन को लेकर भूस्वामी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। काफी दिन तक चले चंदेश्वरी यादव बनाम बिहार सरकार के बीच सुनवाई के उपरांत हाईकोर्ट ने भूस्वामी को मालिकाना हक देते हुए आदेश दिया। बताया गया की 20 वर्ष पूर्व चंदेश्वरी यादव ने जमीन केवाला लेकर म्यूटेशन करवा कर लगातार रसीद काटा रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.