फतेहपुर, मई 8 -- बिंदकी। चकमार्ग में दर्ज भूमि कब्जामुक्त कराने में प्रशासन जोर नहीं कस पा रहा। लंबे समय से कब्जा भूमि का अतिक्रमण गिराने पुलिस बल के साथ टीम पहुंची तो कब्जेदारों ने शिकायतकर्ता पक्ष पर पुलिस के सामने धावा बोल दिया और मारपीट कर दी। विवाद बढ़ता देख टीम और पुलिस बगैर कब्जा हटाए वापस लौट गई। इससे आक्रोशित पीड़ित न्याय के लिए अफसरों तक पहुंचने की बात कह रहे है।

कब्जा हटाने के प्रयास तहसील क्षेत्र के मंडराव गांव में चकमार्ग में दर्ज भूमि को कब्जामुक्त कराने के लाख प्रयास के बाद भी कब्जेदार मेढ तोड़कर कब्जा में जुट गए। शिकायतकर्ता के विरोध पर उक्त उग्र हो गए और शिकायतकर्ताओं पर ही धावा बोल दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस बल पहुंच गया। जिसके बाद भी उक्त लोगों ने लाठी डंडे चला दिया और मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम वापस लौट आई लेक...