किशनगंज, दिसम्बर 5 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता लोहागड़ा हाट में सड़क जाम के मद्देनजर आम लोगों के लिए आवाजाही की समस्या का समाधान निकालने के कवायद के तहत अतिक्रमणकारियों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। जानकारी के अनुसार सीओ बहादुरगंज द्वारा लोहागड़ा हाट की सरकारी जमीन एवं एनएच फोरलेन सड़क की जमीन को आगामी सात दिसंबर तक अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। सीओ आशीष कुमार सिंह के अनुसार जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी के द्वारा आवागमन को सुचारू बनाये रखने के लिए अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश प्राप्त था। जिसके आलोक में लोहागड़ा हाट की सरकारी जमीन एवं एन एच फोरलेन सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का नोटिस जारी किया गया है ताकि आम लोगों को सड़क जाम के कारण आवागमन में परेशानी न हो। सीओ ने यह भी बताया कि एक वर्ष पूर्व भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.