लखीसराय, जून 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए लखीसराय नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को नगर परिषद की टीम ने समाहरणालय से कवैया थाना तक सड़क किनारे और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर दुकान, गुमटी, ठेला तथा स्थायी ढांचा बनाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया। यह भी पढ़ें- शहर के 25 अतिक्रमणकारियों को दिया नोटिसअतिक्रमण हटाने का निर्देश नोटिस के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने से पहले सभी संबंधित लोगों को विधिवत नोटिस दिया जा रहा है, ताकि वे समय रहते स्वयं अपने अतिक्रमण को हटा लें। उन्होंने कहा कि सड़क, नाले और सार्वजनिक भूमि ...