अतिक्रमणकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम, फिर चलेगा बुलडोजर
सहारनपुर, जून 12 -- रामपुर मनिहारान। एनएच-709 बी पर कब्जा जमाकर बैठे अतिक्रमणकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दो दिन का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। तय समय में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक, पीआईयू-बागपत की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र के बाद मामला तेजी से आगे बढ़ा। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान ने कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी है। टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी रामपुर मनिहारान, थाना प्रभारी नानौता तथा अन्य राजस्व अधिकारियों को शामिल किया गया है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह ने बताया कि रामपुर मनिहारान और नानौता क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण पाया गया है। यह भी पढ़ें- एनएच-27 च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.