बगहा, अप्रैल 21 -- नीरज कुमार बगहा। बगहा दो अंचल क्षेत्र में गंडक बराज एवं दोन कैनाल के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने की कवायद तेज कर दी गई है। मंगलवार को अंचल कार्यालय में प्रभारी अंचल सीओ बृज बिहारी प्रसाद ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बैठक की। बैठक में प्रभारी सीओ ने कहा कि कई स्थानों पर बिना स्पष्ट अभिलेख के लोग निवास कर रहे हैं, जिससे सरकारी भूमि की वास्तविक स्थिति का सही आकलन संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ भूमि अभिलेखों को दुरुस्त करना होगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों की पहचान कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर अंचल कार्यालय को सौंपें। इस कार्य के लिए अमीन सिंचाई विभाग के अशोक यादव, सहायक अभियंता शालिक फरदीन, जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.