अतिक्रमणकारियों की मनमानी, जाम से हो रही परेशानी
समस्तीपुर, मई 4 -- रोसड़ा। इन दिनों शहर जाम के झाम से जूझ रहा है। सुबह 09 बजे से शाम के 07 बजे तक शहर के मुख्य मार्ग एसएच 55 व एसएच 88 पर बड़ी दुर्गा स्थान चौक से लेकर गांधी चौक तक रह-रह कर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका मुख्य कारण शहर के टावर चौक पर एसएच 88 का एक लेन अतिक्रमित रहना है। हालांकि नप प्रशासन के द्वारा कई मर्तबा अभियान चलाकर इसे हटाया भी गया, पर अभियान के ठंडा पड़ते ही स्थिति जस की तस बन जाती है। एक कहावत है कि हम नहीं सुधरेंगे, जो यहां चरितार्थ हो रही है।
जाम के कारण शहर में लगने वाले जाम को लेकर जब प्रशासन सख्त हुई तो सड़क के किनारे इस एसएच 55 पर जहां-तहां खड़े होने वाले ऑटो टिकते नहीं थे। सब्जी और फलों के ठेले भी सड़क को अतिक्रमित करने से परहेज करने लगे थे। दुकानों के सामने जहां-तहां बाइक भी खड़ी नहीं रहती थी। पर प्रशासन के सुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.