गिरडीह, मार्च 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर बस स्टैंड परिसर अतिक्रमणकारियों की भेंट चढ़ता जा रहा है। आए दिन बस स्टैंड परिसर में अवैध कब्जा कर गुमटियां और झुग्गी - झोपड़ियां लगाई जा रही है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो दो- तीन गुमटियां लगाकर उसे भाड़ा पर लगा दिया है। गुरुवार रात में बस स्टैंड परिसर में एक बार फिर एक व्यक्ति ने लोहा की बड़ी गुमटी बैठा दिया। सुबह लोगों की नजर गुमटी पर पड़ी तब हो-हल्ला हुआ। अवैध रूप से गुमटी लगाने पर आपति जताई गई एवं विरोध किया गया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। गुमटी को उलट दिया गया और बस स्टैंड प्रवेश करने के एक द्वार को जाम कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा - बुझाकर शांत कराया। साथ ही गुमटी लगानेवाले को डांट-फटकार लगाई। इसके बाद वह गुमटी वहां से हटा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.