हाथरस, मार्च 12 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद ने बकायेदारों और अतिक्रमणकारियों पर सख्ती कसने के लिए अभियान शुरु कर दिया है। बकायेदार और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद बकायेदार और अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है। नगर पालिका परिषद का हजारों उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये ग्रह और जलकर का बकाया है। साथ ही शहर के बाजार में अतिक्रमण की काफी समस्या है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है। पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों और बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी है। इसके तहत हर दिन पालिका की अलग-अलग टीम शहर में निकल रही हैं और छोटे से लेकर बड़े ग्रहकर और जलकर के बकायेदारों को नोटिस जारी कर रही है। नोटिस के माध्यम से बकायदारों...