मुरादाबाद, फरवरी 5 -- टीपी नगर में गुरुवार को सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। शुरुआत सलेक्ट अस्पताल से की गई। बड़ी संख्या में फुटपाथ पर ढाबा, रेस्टोरेंट से लेकर अस्थाई निर्माण कर लिए गए थे। नगर निगम टीम ने माइक से एनाउंस किया कि अतिक्रमण करने वाले खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें। 15 मिनट बाद निगम हटाने की कार्रवाई करेगा। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। लोग सामान बटोरने लगे। कार्रवाई के दौरान निगम टीम से नोंकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद प्रवर्तन दल के अविनाश गौतम, नईम हैदर, राकेश कुमार के कड़े तेवर के चलते विरोध ज्यादा देर तक चल नहीं सका। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लोग खुद ही अपना अपना अतिक्रमण हटा लें। वरना निगम हटाने की कार्रवाई करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.