रांची, फरवरी 26 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत गुरुवार को भी निगम की टीम ने शहर में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छता मानकों व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निगम ने सख्त कार्रवाई की। निगम की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण, सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन की उपलब्धता, सीएनडी वेस्ट (निर्माण व विध्वंस अपशिष्ट) के उचित निष्पादन, यातायात प्रबंधन, फुटपाथ की स्थिति, नालियों एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को देखा। अवैध वेंडिंग व पार्किंग, सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग, अवैध होर्डिंग/पोस्टर/विज्ञापन सहित अन्य मानकों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न अव्यवस्थाओं पर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4.15 लाख रुपये का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.