कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। पोषण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को तहसील कार्यालय सिराथू में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी ने बाल विकास, ग्राम विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, आपूर्ति और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।बैठक में सीडीपीओ सिराथू मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि सभी कन्वर्जेंस विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। मुख्य सेविकाएं अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित करें। ऐसे बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराने के साथ ही आशा और एएनएम के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक ...