बांदा, सितम्बर 11 -- बांदा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल की हाई-लेवल संसदीय समिति की बैठक गुरुवार को ओरछा में आयोजित हुई। जिसमें बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं और विकास कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं को रेलवे प्रशासन के सामने रखा। बैठक में सांसद ने अतर्रा रेलवे स्टेशन के त्वरित और आधुनिक विकास की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि अतर्रा क्षेत्र का एक प्रमुख केंद्र है, इसलिए यात्रियों की सहूलियत के लिए यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और स्टेशन परिसर का सुंदरीकरण बेहद जरूरी है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं और आम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को उठाते हुए सांसद ने चित्रकूट धाम कर्वी से सीधे दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वरम के ल...