बांदा, अगस्त 24 -- बांदा। आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की दुकानों में चेकिंग तेज कर दी है। सोमवार को अतर्रा बाजार में खाद्य सचल दल ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने कई दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए और 15 किग्रा. दूषित मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया है। जिससे मिलावट के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप है। सहायक आयुक्त खाद्य जेपी तिवारी ने बताया कि अतर्रा बाजार स्थित 'श्री कृष्णा मिष्ठान भण्डार' से पेड़ा का नमूना लिया गया। इसके अलावा, स्टेशन रोड पर संचालित 'अरविन्द कुमार स्वीट हाउस' से मिल्क केक और 'विमल स्वीट' से डोडा बर्फी का सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया। इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी。 यह भी पढ...