चित्रकूट, मार्च 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन तक चलने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक एसी कोच न लग पाने की वजह से बांदा जिले के अतर्रा स्टेशन में करीब डेढ़ रुकी रही। दूसरे इंजन से एसी कोच को ले जाकर ट्रेन में जोड़ा गया, इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो पाई।यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोजाना मानिकपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक अप-डाउन करती है। शनिवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे मानिकपुर से ट्रेन को रवाना होना था। ट्रेन के एसी कोच ए-1 में कुछ खराबी होने की वजह से इसे नहीं जोड़ा जा सका था। समय होने की वजह से ट्रेन मानिकपुर से रवाना हो गई। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ कर्वी राजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि एसी कोच ए-1 में कुछ खराबी थी। ट्रेन निकलने के बाद ए-1 वन कोच को दूसरे इंजन से लाया गया। कर्वी ...