बांदा, मार्च 23 -- बांदा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतर्रा कृषि उत्पादन मंडी के सचिव के लापरवाही पूर्ण रवैये की शिकायत की है। बताया कि मंडी के व्यापारी अपने निजी प्रतिष्ठानो में बाहर व्यापार करते हैं। इससे किसानों का मनमानी तरीके से शोषण हो रहा है। वहीं राजस्व की क्षति होती है। अतर्रा मंडी परिसर से किसानों का धान चोरी हो गया। किसान विचित्रवीर आदि ने तहरीर दी। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इस दौरान राजनारायन चौरिहा, सुशील चौरिहा आदि रहे। --------भाकियू ने एसडीए को सौंपा पत्रबांदा संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने एसडीएम को पत्र दिया है। कहा कि किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को चक्कर न कटाया जाए।दिए पत्र में कहा कि किसान सम्मान निधि की दस्तावेज में त्रुटि सुधरवाने को...