अतर्रा एसडीएम पर लगाया 42 हजार वसूलने का आरोप
बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। एक ट्रक स्वामी ने अतर्रा एसडीएम पर एक ट्रक छोड़ने के बदले ऑनलाइन 42 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। हालांकि, एसडीएम ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। ट्रक मालिक अभयराज शुक्ला ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग 11 बजे उनका ट्रक भरतकूप से गिट्टी लादकर सिंहपुर जा रहा था। रास्ते में अतर्रा एसडीएम की टीम ने ट्रक को रोक लिया। आरोप है कि जांच के दौरान ट्रक को ओवरलोड बताकर सीज करने की धमकी दी गई। कार्रवाई से बचने के लिए एक बड़ी रकम की मांग की गई। ट्रक चालक ने सभी वैध दस्तावेज और कांटा रसीद दिखाए, लेकिन कथित तौर पर बात नहीं बनी। चालक ने तुरंत मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक अभयराज शुक्ला का आरोप है कि उन्हें बताया गया कि गाड़ी सीज होने पर डेढ़ लाख रुपये तक का नुकसान होगा, इसलिए समझौता कर लिया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.